‘‘ओ के, ओके, वेरी गुड शाट.’’ ‘‘मैडम, शाट ओके हो चुका है.’’
‘‘हं, अं, ओह...’ लहरों से अठखेलियां करते अपने हाथों पर नम्रता राय को मजबूरन ब्रेक लगाना पड़ा. वह तो भूल ही चुकी थी कि वह एक कठपुतली मात्र है, जिसे डाइरेक्टर के इशारों पर नाचनाभर है.
उस ने आसपास नजर दौड़ाई. साथ अठखेलियां करती जूनियर कलाकार बहुत पहले ही रुक कर सावधान की मुद्रा में आ गई थीं, बस एक वही कहीं खो गई थी.
अपने असाधारण होने के मुखौटे को भूल कर वह एक साधारण अल्हड़ नवयुवती बन गई थी. उस ने फौरन अपने असाधारण होने का मुखौटा चढ़ाया और धूप में रखी एक कुरसी की ओर बढ़ गई. गीले बाल झटकते हुए उस के हाथ ‘आंटी’ शब्द सुन कर रुक गए.
‘मैडम’ की पुकार सुनने वाले उस के कानों ने इस पुकार को अनसुना कर दिया. लेकिन जब दोबारा वही शब्द आंटी गूंजा, तो उस ने तमक कर सिर उठाया. एक 5-6 साल का बच्चा मुग्ध भाव से उसे निहार रहा था.
‘‘क्या है?’’ नम्रता राय ने रूखेपन से पूछा. ‘‘आंटी, आप पानी में खेलती हुई बहुत अच्छी लग रही थीं, पर...’’
‘‘पर क्या?’’ नम्रता राय अपनी उत्सुकता रोक नहीं पाई. ‘‘आप अगर थोड़ा और खुल कर हंसती न, तो और अच्छी लगतीं,’’ कहते हुए वह हंसने लगा. नम्रता राय के होंठों पर मुसकान तैर गई.
‘‘मुन्नू, तू यहां क्या कर रहा है? चल उधर. हट यहां से. इधर कैसे आ पहुंचा?’’
‘‘मैडम, इस ने आप को परेशान तो नहीं किया?’’ स्पाट ब्वाय सुमेर अपने बेटे मुन्नू को हड़काने लगा, तो नम्रता राय को अपनी पोजीशन का खयाल आया. उस ने तुरंत होंठों पर तैरती मुसकान को फेंका और अपना हीरोइन का मुखौटा चढ़ा लिया.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
- 24 प्रिंट मैगजीन




