Hindu Muslim Love Story. आज बड़ी भारी पंचायत होने वाली है. सुना है कि शहर से भी लोग आएंगे पंचायत में. गांव में रहने वाला रहीम गांव के ही गोविंद की बेटी सरोज को भगा ले गया और उस से ब्याह कर लिया. दोनों महीने भर बाद कल ही गांव लौटे हैं.
उन के लौटने की खबर जैसे ही गांव वालों को लगी तो सारे गांव वाले रहीम के घर के सामने जमा हो गए. झगड़ा तो रात में ही हो जाता पर सरपंचजी ने साफ कह दिया कि इस का फैसला पंचायत करेगी तो कोई कुछ नहीं बोला.
गोविंद को तो मानो खून जम गया था, ‘‘बनीबनाई सारी इज्जत इस लड़की ने ठिकाने लगा दी,’’ कहतेकहते उस की आंखों से आंसू बह निकलते.
‘‘जब तू ने लड़की का क्रियाकर्म कर दिया तो अब क्यों आंसू बहा रहा है,’’ दीना ने बोला था गुस्से में.
जैसे ही उस सुबह गोविंद को अपनी बेटी के भाग जाने की जानकारी अपनी पत्नी से मिली थी तो वह सन्न रह गया था.
गोविंद तो गुस्से से पागल हो गया था, ‘‘और कोई नहीं मिला था साथ भागने को...’’
गुस्से में गोविंद ने सुबह अपनी बेटी की अर्थी सजा ली, ‘‘मेरी बेटी तो मर गई. चलो गांव वालो, बाकी चिता पर आग और लगवा दो तो टंटा ही खत्म हो जाए...’’
अर्थी में सरोज के 2-4 कपड़े रख दिए और उस की किताबों को भी रख दिया, ऊपर से सफद चादर ओढ़ा दी.
गोविंद खुद धुआं उगलती माटी की काली हंडिया हाथों में ले कर आगेआगे चलने लगा. 4 लोगों ने अर्थी को अपने कांधे पर उठा लिया श्मशान में उसे आग के हवाले कर दिया गया.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
- 24 प्रिंट मैगजीन




