Bhojpuri Cinema. भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, निर्माता प्रेम राय और निर्देशक अनंजय रघुराज की फिल्म ‘पटना से पाकिस्तान 2’ का टीजर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जारी कर दिया गया.

टीजर में निरहुआ का अलग और दमदार अवतार देखने को मिल रहा है. फिल्म में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रमुखता से प्रस्तुत किए जाने की झलक दिखाई गई है.

दमदार कहानी में इन्होंने निभाए किरदार:
दमदार कहानी के साथ फिल्म में दिनेश लाल ‘ निरहुआ ‘ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. उनके साथ सेजल साहू, सपना चौहान, मीर सरवर, सुशील सिंह, मनोज टाइगर, संजय पांडेय, अमित शुक्ला, साहिल सिद्दीकी, विकास मेहता, भूपेंद्र सिंह, शंभू राणा और धामा वर्मा समेत कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं
में दिखाई देंगे. बड़ी और अनुभवी स्टारकास्ट के कारण फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है.

https://www.instagram.com/reel/DcI7zlTPCwJ/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

निरहुआ ने फिल्म के बारे में क्या कहा ?
‘पटना से पाकिस्तान 2’ उनके लिए बेहद खास फिल्म है. इस फिल्म में दर्शकों को मनोरंजन के साथ देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का जज्बा भी देखने को मिलेगा. उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी, प्रस्तुति और किरदारों को पहले भाग की तुलना में और बड़े स्तर पर तैयार किया गया है. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फिल्म का टीजर जारी करना भी उनके लिए खास अनुभव है और उन्हें उम्मीद है कि दर्शक फिल्म को उसी तरह प्यार देंगे, जैसा पहले भाग को मिला था.

निर्माता प्रेम राय ने कहा कि ‘पटना से पाकिस्तान 2’ को पहले भाग से भी बड़े स्तर पर तैयार किया गया है. फिल्म की कहानी, तकनीक, एक्शन और प्रस्तुति पर विशेष ध्यान दिया गया है, ताकि दर्शकों को मनोरंजन के साथ देशभक्ति की भावना से जोड़ने वाला शानदार सिनेमाई अनुभव मिल सके. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फिल्म का टीजर जारी करना बेहद खास है और उन्हें पूरा विश्वास है कि दर्शक निरहुआ के नए अवतार और फिल्म की कहानी को पसंद करेंगे.

Bhojpuri Cinema

निर्देशक अनंजय रघुराज ने भी फिल्म को अभूतपूर्व बताया और कहा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नया कीर्तिमान स्थापित करेगी. फिल्म से सभी को उम्मीद है और विश्वास भी है कि यह फिल्म इतिहास रचेगी. 15 अगस्त को रिलीज के बाद टीजर को मिले रिस्पॉन्स ने बता दिया है कि हमारी फिल्म का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से है.

टीजर जारी होने के बाद फिल्म को लेकर भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के बीच चर्चा तेज हो गई है. निर्माताओं को उम्मीद है कि देशभक्ति की भावना, मनोरंजन और दमदार कहानी से सजी यह फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी. वहीं, फिल्म की टीम ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर टीजर जारी कर दर्शकों के साथ राष्ट्रप्रेम के इस जज्बे को साझा किया है. फिल्म के पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं.

इस फिल्म के कई कलाकारों को मिल चुका है सरस सलिल भोजपुरी सिने अवॉर्ड:

यहां हम बताना चाहेंगे कि इस फिल्म में काम करने वाले दिनेश लाल ‘ निरहुआ ‘ , संजय पाण्डेय और धामा वर्मा को पिछले सालों सरस सलिल भोजपुरी सिने अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है. Bhojpuri Cinema

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...