Bhojpuri Cinema में अपनी अलग पहचान बनाने की ख्वाहिश ले कर आगे बढ़ रहीं सृष्टि पाठक ने अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से दर्शकों का ध्यान खींचा है. ग्लैमर की दुनिया में कदम रखने से ले कर भोजपुरी म्यूजिक और फिल्मों तक का उन का सफर दिलचस्प रहा है. अयोध्या में भोजपुरी फिल्म ‘सफेद साड़ी का दर्द’ के सैट पर सृष्टि पाठक से हुई खास मुलाकात में उन्होंने अपने फिल्मी सफर, संघर्ष, भोजपुरी इंडस्ट्री के अनुभव, ग्लैमर की दुनिया की चुनौतियों और भविष्य की योजनाओं पर खुल कर बात की. पेश हैं, उसी के खास अंश:

आखिर एक्ट्रेस बनने का सपना कैसे और कब पैदा हुआ?

बचपन से ही मु झे एक्टिंग, डांस और परफौर्मिंग आर्ट्स में बहुत दिलचस्पी रही है. धीरेधीरे मु झे महसूस हुआ कि मैं इस दुनिया में अपना कैरियर बनाना चाहती हूं. शुरुआत में यह सिर्फ एक सपना था, लेकिन समय के साथ मैं ने इसे अपना लक्ष्य बना लिया.

खेसारीलाल यादव और पवन सिंह जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा?

इतने बड़े कलाकारों के साथ काम करना मेरे लिए बहुत अच्छा और सीखने वाला अनुभव रहा है. जब आप किसी अनुभवी कलाकार के साथ सैट पर होते हैं, तो सिर्फ कैमरे के सामने की परफौर्मैंस ही नहीं, बल्कि उन का काम करने का तरीका, टाइमिंग, अनुशासन और सैट पर उन की ऊर्जा भी बहुतकुछ सिखाती है.

आप के लिए परदे पर रोमांस करना आसान है या असल जिंदगी में प्यार का इजहार करना?

मेरे हिसाब से परदे पर रोमांस करना ज्यादा आसान है, क्योंकि वहां एक किरदार होता है, एक सिचुएशन होती है और आप को पटकथा के हिसाब से अपनी भावनाएं जाहिर करनी होती हैं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
₹ 399₹ 299
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
₹ 756₹ 625
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...