मैं 20 साल की लड़की हूं और हरियाणा के सोनीपत शहर में रहती हूं. हमारे घर के पास शराब का एक ठेका है, जहां रोजाना मनचले खड़े होते हैं और आतीजाती लड़कियों और औरतों पर फब्तियां कसते हैं. इस बात से हम सब बहुत ज्यादा परेशान हैं.
इस समस्या से निकलने के लिए मैं क्या करूं?
काजल की कोठरी में हैं तो शरीर तो काला होगा ही. इन मनचलों शराबियों से पंगा लेने से भी कोई फायदा नहीं होता. घर वालों को सम?ाएं कि ध्यान हम नहीं देते ध्यान वे देते हैं और इस से परेशानी होती है, जो कभी किसी बड़े हादसे की सबब भी बन सकती है. घर वाले राजी हो जाएं तो उन्हें इस घर को बेच कर किसी साफसुथरी लोकेशन पर मकान लेने के लिए कहें. मैं 25 साल का हूं. मेरी शादी भाभी की बहन से हुई है. मेरी बीवी मेरी बात नहीं मानती. भाभी भी मेरे मांबाप की इज्जत नहीं करतीं और
मेरी बीवी को भी अपने जैसा बनाना चाहती हैं. वे हमेशा लड़ाई करती हैं. मैं क्या करूं?
आप भाभी को अच्छी तरह सम?ा दें कि वे आप की बीवी को न बिगाड़ें. बीवी को भी सख्ती से बता दें कि उसे आप के साथ रहना है, न कि अपनी बहन के साथ. मुमकिन हो, तो मांबाप व बीवी को ले कर अलग रहने का बंदोबस्त कर लें. अंतरंग मौकों पर बीवी को प्यार से भी मैं 19 साल का हूं. मैं 2 साल से एक मुसलिम लड़की से प्यार करता हूं. वह भी मु?ो चाहती है, पर 6 महीने पहले उस की शादी हो गई. फोन पर उस से बातें होती रहती हैं. मैं उस के बिना नहीं रह सकता. मन करता है कि खुदकुशी कर लूं. राय दें?
आप की उम्र 21 साल नहीं है. लड़की दूसरे धर्म की है और उस की शादी भी हो चुकी है. यानी किसी भी लिहाज से आप के प्यार की कोई मंजिल नहीं है. लड़की को अपने पति के साथ चैन से जीने दें. पढ़लिख कर कुछ बन जाएं, तब सही उम्र में प्यार व शादी करें
मैं 22 साल का हूं. मेरी शादी को एक साल हो गया है. मैं बीवी से बहुत प्यार करता हूं और चाहता हूं कि वह हमेशा मेरे साथ रहे, पर वह अपने मम्मीपापा के पास रहना चाहती है. मैं क्या करूं?
शायद आप को प्यार जताना नहीं आता, इसीलिए बीवी आप के साथ
नहीं रहना चाहती. आप उसे खूब घुमाएंफिराएं और वैसा ही करें, जैसा वह चाहती है. उसे इतना प्यार करें
कि वह आप के साथ रहने पर मजबूर हो जाए.
मैं 20 साल का हूं. भाईभाभी की शादी को 7 साल हो चुके हैं. उन के कोई औलाद नहीं है. इस बीच मैं और भाभी आपस में प्यार करने लगे. भाई को पता चल गया. लिहाजा, वे भाभी को छोड़ना चाहते हैं. मैं क्या करूं?
भाभी की इज्जत करनी चाहिए, इज्जत लूटनी नहीं चाहिए. आप भाभी को दें कि आप दोनों से गलती हुई है. भाई से गलती के लिए माफी मांग लें व कि वे परिवार न तोड़ें. पढ़ाई या नौकरी के नाम पर भाभी की जिंदगी से दूर चले जाएं.
मैं एक लड़के से बहुत प्यार करती हूं, पर उसी लड़के को एक और लड़की भी चाहती है. वह कहती है कि वह उसे पहले से प्यार करती थी. वह मेरे प्रेमी से अलग करना चाहती है. मेरा पे्रमी उस के प्यार से इनकार करता है और छोड़ना नहीं चाहता. क्या करना चाहिए?
आप प्रेमी से खुल कर बातें करें कि अगर वह आप को ही चाहता है, तो आप से शादी कर ले. ऐसा होने पर वह लड़की खुद दूर हो जाएगी. अगर प्रेमी दोनों चक्कर पाले रहता है, वह लंपट है और उस से नाता तोड़ लें.
सच्ची सलाह के लिए कैसी भी परेशानी टैक्स्ट या वौइस मैसेज से भेजें. मोबाइल
नंबर : 08826099608
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
- 24 प्रिंट मैगजीन




